गर्भावस्था के दौरान 50 फीसदी महिलाएं पीड़ित होती हैं इस बीमारी से, यहां लें जानकारी व सामान्य उपाय

गर्भावस्था के दौरान 50 फीसदी महिलाएं पीड़ित होती हैं इस बीमारी से, यहां लें जानकारी व सामान्य उपाय

सेहतराग टीम

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं की जिंदगी काफी जटिल होती है। उन्हें इस दौरान कई तकलीफों को झेलना पड़ता है। रोज कोई न कोई नई तकलीफ शुरू हो जाती है। इन तकलीफों में से एक तकलीफ है सुबह के समय कमजोरी महसूस करना यानी मॉर्निंग सिकनेस। गर्भावस्था के दौरान लगभग 50 फीसदी महिलाएं इससे प्रभावित होती है। दरअसल गर्भवती होने की पहली निशानी यही मानी जाती है। लेकिन यह लक्षण भी गर्भवती होने के एक माह से पहले प्रकट नहीं होता है।

लक्षण:

डॉ. नीलम बनर्जी इस बारे में लिखती है कि इसमें महिला को मितली आने से उल्टी होने के लक्षण हो सकते हैं। कुछ महिलाओं में यह शिकायत सिर्फ सुबह ही होती है, जबकि कुछ महिलाएं पूरे दिन उल्टी का अनुभव करती हैं। अधिक उल्टी होने से निर्जलन और एसिडिटी हो सकती है। ज्यादातर महिलाओं में ये लक्षण 8 से 10 हफ्ते तक रहते है। इस समय महिला का हार्मोन स्तर सबसे ऊंचा होता है और ये लक्षण दूसरी तिमाही तक सामान्य ह जाते हैं।

कारण:

वैसे गर्भावस्था के दौरान मतली सबसे आम लक्षण होता है। डॉ नीलम बनर्जी के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान महिला में हार्मोन स्तर सबसे ऊंचा होता है। वैसे अभी तक मॉर्निंग सिकनेस के स्पष्ट कारण का पता नहीं चला है। हालांकि, अधिकांश विशेषज्ञ इस बात से सहमत हैं कि हार्मोनल परिवर्तन संभवतः एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

राहत पाने के कुछ सामान्य उपाय:

गर्भावस्था में सुबह महसूस होने वाली कमजोरी से आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। डॉ. नीलम बनर्जी ने ऐसे उपायों के बारे में लिखा है। जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से निजात पा सकती हैं।

  • जब भी आपको थोड़ी सी भी बेचैनी महसूस हो आप तुरंत अदरक की चाय का सेवन करें। अगर अदरक की चाय पसंद नहीं तो और भी कई तरह के हर्बल चाय का प्रयोग कर सकती हैं, जैसे-  कैमोमिल, नींबू या फिर पिपरमिंट के चाय का सेवन कर मितली से राहत पा सकती हैं।
  • आप हर समय अपने साथ सौंफ के बीज जरूर रखा करें और जब भी मितली की शिकायत हो, इसे चबा लें।
  • हर घंटे पर एक गिलास पानी पीने की आदत डालें।
  • फलों का अधिकाधिक मात्रा में सेवन करें।
  • ज्यादा खाना खाने से बचें।
  • तली-भुनी चीजों से परहेज करें।

 

इसे भी पढ़ें-

स्तनपान के दौरान होने वाली समस्याओं से बचाएंगी ये छोटी-छोटी बातें

शिशु को स्‍तनपान कराने वाली मांओं के लिए जरूरी जानकारियां

गर्भस्‍थ शिशु के बारे में गर्भवती मां को यहां मिलेगी काम की जानकारी

गर्भधारण में समस्‍या? यहां पाएं हर जानकारी

सावधान! गर्भवस्था के दौरान ब्लड प्रेशर माँ व अजन्मे बच्चे के लिए बन सकता है खतरा

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।